फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   showed talent in dangal

दंगल में दिखाए दांवपेच, 15 पहलवानों ने जीतीं कुश्ती

Tue, 04 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
showed talent in dangal
दंगल में दांव लगाते पहलवान। संवाद - फोटो : HARDOI
मल्लावां। प्रख्यात शिक्षाविद, लोकतंत्र सेनानी स्व. शिवराज सिंह की तृतीय पुण्यतिथि व डॉ. आलोक सिंह नीलू की स्मृति में मंगलवार को कस्बे में दंगल का आयोजन हुआ। जम्मू, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड समेत दूरदराज जिलों से आए पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाए। कड़े मुकाबलों में 15 पहलवानों को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

दिव्य आलोक सेवा मिशन के अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू की अगुवाई में कस्बे के जूनियर हाईस्कूल में दंगल का आयोजन किया गया। विधायक ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत कराई। दंगल की पहली कुश्ती अयोध्या से आए पहलवान नागेंद्र दास व राजस्थान के अनुज पहलवान के बीच हुई। इस कुश्ती में नागेंद्र दास ने जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती कानपुर के ओमवीर व कन्नौज से आए धर्मवीर के बीच हुई। यह कुश्ती बराबर रही। इसके बाद नेपाल के राजू थापा और राजस्थान के मोनू के बीच मुकाबला हुआ। इसमें राजू थापा की जीत हुई। इसी तरह जम्मू कश्मीर से आए राकेश व मेरठ से आए राजा के बीच कुश्ती हुई।
विज्ञापन

राकेश ने जीत हासिल की। हरियाणा के राजेश व शाहजहांपुर के सुरेंद्र के बीच मुकाबले में सुरेंद्र ने जीत हासिल की। इसके बाद कन्नौज के रामू व औरैया के कुशल के बीच काफी देर उठापटक चली, अंतत: रामू विजयी हुए। उत्तराखंड के राजा कुरेशी व पंजाब के शैतान के बीच कुश्ती हुई, जिसमें राजा कुरेशी ने जीत दर्ज की। राजस्थान के अशोक और अयोध्या के ओमवीर के बीच हुई कुश्ती में दोनों बराबर रहे। कन्नौज के धर्मवीर और दिल्ली के ऋषभ के बीच भी कुश्ती बराबर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के सुनील व दिल्ली के विशाल के बीच हुई कुश्ती में सुनील ने जीत दर्ज की। वहीं महिला पहलवानों में भी काफी रोचक मुकाबला हुआ। जिसमें बनारस की तनु व झांसी की भावना के बीच कुश्ती हुई, जिसमें भावना ने जीत दर्ज की। पायल बनारस व रोशनी गोरखपुर के बीच कुश्ती में पायल ने जीत दर्ज की। दंगल में विधायक ने जिले के पूर्व पहलवानों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed