{"_id":"64627fc7f378cc0ce00a8fe4","slug":"show-cause-notice-to-uttardhainya-pradhan-and-secretary-hardoi-news-c-12-1-235706-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: उत्तरधैंया प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: उत्तरधैंया प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में विकास और निर्माण में गड़बड़ी पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत उत्तरधैंया के प्रधान और ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने समिति की जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि पर कछौना की ग्राम पंचायत उत्तरधैंया के प्रधान को चेतावनी दी। कहा कि 15 दिन में साक्ष्य सहित जवाब न आने और संतोषजनक न होने पर वित्तीय ओर प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए जाएंगे।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने यह नोटिस विधान परिषद सदस्य के शिकायती पत्र पर कराई जांच में गड़बड़ी पर जारी किया है। उन्होंने डीआईओएस और यूपीसिडको के अभियंता की जांच में रिपोर्ट के आधार पर जवाब मांगे हैं। कहा है कि जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच में प्रधान गुड्डी देवी और ग्राम सचिव उज्ज्वल कुमार ने न तो सहयोग किया और न ही अभिलेख उपलब्ध कराए।
डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि समिति ने जांच रिपोर्ट में कहा है कि ग्राम पंचायत उत्तरधैंया में विकास और निर्माण की जांच के समय पंचायत सचिव उपस्थिति नहीं हुए। पशु आश्रय स्थल में इंटरलॉकिंग लगी मिली, लेकिन उसकी चौड़ाई कई स्थानों पर कम भी पाई गई थी। पंचायत भवन में कराए गए काम की स्वीकृति, बजट, बिल-वाउचर आदि अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए थे। इधर, ग्राम प्रधान गुड्डी देवी का कहना है कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कहीं पर कोई अनियमितता नहीं की गई है। लोग गलत शिकायतें कर रहे हैं।