फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Show cause notice to three including two heads

Hardoi News: दो प्रधानों सहित तीन को कारण बताओ नोटिस

Thu, 17 Aug 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to three including two heads
हरदोई। गांवों के विकास व निर्माण में गड़बड़ी पर डीएम ने कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने दो प्रधानों सहित तीन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 15 दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगा है। प्रधानों को चेतावनी दी है कि जवाब न आने व संतोषजनक न होने पर पंचायतीराज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने विकास खंड हरपालपुर के बारामऊ के प्रधान जगपाल सिंह व पंचायत उपेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बारामऊ की जांच विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सदस्य विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह के शिकायती पत्र पर कराई गई थी। भूमि संरक्षण अधिकारी ने जांच रिपोर्ट में कहा है कि 2022-23 में बनवाए गए पंचायत घर की दीवारों में सीलन है। 2019-20 में भूरा के मकान से बरात घर तक खड़ंजा क्षतिग्रस्त मिला। गढि़या प्राथमिक विद्यालय जाने वाले मार्ग का खड़ंजा क्षतिग्रस्त व जलभराव होने के कारण छात्रों को आवागमन में समस्या होती है।
विज्ञापन

बताया कि ऐसे ही विकास खंड बावन के रामापर छैया के प्रधान रत्नेश सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ग्रामीणों की शिकायत पर सवायजपुर तहसीलदार से जांच कराई गई थी। इसमें रामापुर छैया में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में राजीव सिंह, नईमुद्दीन, बृजेश व खुशीराम पात्र मिले थे, जबकि इन्हें अपात्र दिखाकर सूची से नाम काटने के साथ ही योजना के लाभ से वंचित कर दिया गया था। इन पात्रों को आवास दिलाने के लिए केस रिमांड किया गया है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से नोटिस प्राप्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed