फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   shopper run away, licence suspended

कृषि अधिकारी को देख शटर गिरा भागा दुकानदार, लाइसेंस निलंबित

Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
shopper run away, licence suspended
हरदोई। शुक्रवार को सांडी में डीएपी की कालाबाजारी की शिकायत पर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी को देखकर दुकानदार शटर गिराकर भाग गया। जिला कृषि अधिकारी ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दुकानदार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिलेभर डीएपी की कालाबाजारी रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर विशेष अभियान चल रहा है। अभियान के क्रम में जिला स्तरीय अधिकारी और संबंधित क्षेत्रों के राजस्व विभाग के अधिकारी खाद विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार को शिकायत मिलने पर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार साहू सांडी में स्थित श्याम खाद भंडार पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने की भनक लगते ही दुकानदार दुकान बंद कर चला गया। इससे जांच भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू ने बताया कि दुकान बंद कर चले जाने से ऐसा लगता है कि डीएपी की बिक्री मनमाने ढंग से की जा रही है। इसके चलते दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण, दुकान का स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रजिस्टर दिखाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed