फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shopkeeper's body found hanging on the noose

बाग में फांसी पर लटकता मिला दुकानदार का शव

Mon, 04 Oct 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper's body found hanging on the noose
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीमऊ में रविवार की देर शाम दुकानदार का शव बाग में रस्सी के फंदे से फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने शराब के नशे में फांसी लगाने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीमऊ निवासी सालिकराम (35) गांवों में फेरी लगाकर कास्मेटिक का सामान बेचता था। रविवार शाम उसका शव गांव के बाहर स्थित बाग में खड़े पीपल के पेड़ में रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटकता देखा, ग्रामीणों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि सालिकराम अविवाहित था। परिजनों ने शराब के नशे में खुदकुशी करने की बात कही।
विज्ञापन

एसओ राजपाल ने बताया कि युवक शराब का आदी था। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed