{"_id":"66cf7c450a19d5609b0243b7","slug":"shobhit-won-the-plank-challenge-competition-hardoi-news-c-213-1-sknp1036-118936-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्लैंक चैलेंज प्रतियोगिता में शोभित ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्लैंक चैलेंज प्रतियोगिता में शोभित ने बाजी मारी
विज्ञापन
हरदोई। मेजर ध्यानचंद खेल सप्ताह में अंतर्गत बुधवार को प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद खेल सप्ताह के दूसरे दिन खेलों की शुरूआत जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिताओं की शुरूआत बैडमिंटन से की गई, जिसमें कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बैडमिंटन में बालक वर्ग में विजेता शैलेंद्र निगम, उपविजेता प्रशांत निगम और अमन तीसरे स्थान पर रहे।
प्लैंक चैलेंज की प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें प्रथम स्थान पर शोभित, द्वितीय स्थान पर शुभम और तृतीय स्थान पर सक्षम रहे। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान आरुष मिश्र, द्वितीय स्थान अनमोल सैनी और तृतीय स्थान करण कश्यप ने प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग की रिले रेस प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रथम आकृति, द्वितीय अक्षिता और तृतीय स्थान स्वास्तिका ने प्राप्त किया। जबकि बारिश की वजह से हॉकी, फुटबॉल, खो-खो और वाॅलीबाल के मैच नहीं हो सके। जिनमें हॉकी सहित अन्य प्रतियोगिताएं गुरूवार को दोपहर दो बजे से खेले जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पूनम तिवारी, उदय राज सिंह, गोपाल नारायण मिश्रा, मेहताब अहमद, शशि राठौर व हबीबुल्लाह आदि मौजूद रहे।