{"_id":"5963c3af4f1c1bc2478b45dd","slug":"shiva-shankar-who-gave-salvation-to-pooja","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बाबा नील कंठेश्वर नाथ मंदिर में पूजन करने को लगी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सावन के पहले सोमवार का भोर से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालु बम बम भोले की जयकार करते हुए अंदर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा की। देर शाम तक शिव मंदिरों में ‘शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ...’े भजन गूंजते रहे। मंदिरों के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
जिले के सकाहा मंदिर, सुनासीर नाथ मंदिर, बाबा विश्वनाथ, तुंरत नाथ मंदिर, बूढ़े बाबा मंदिर, शिव भोले मंदिर आदि मंदिरों में भगवान शिव के पूजन-अर्चन को भक्तों का जमावाड़ा लगा रहा। बेलपत्र, धतूरा, दूध आदि चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा की गई।
विज्ञापन
कई मंदिरों के आसपास मेला भी लगा। सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए मंदिरों में पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिस कर्मी भी तैनात की गईं थीं। शास्त्री उमाकान्त अवस्थी का कहना है कि धर्म शास्त्रों में सावन को श्रावण भी कहा जाता है।
विज्ञापन
श्रावण का अर्थ है सुनना, इसलिए यह भी कहा जाता है कि इस माह में सत्संग, प्रवचन व धर्मोपदेश से विशेष फल मिलता है। यह माह भगवान शंकर की भक्ति के लिए विशेष माना जाता है। सावन में ही कई प्रमुख त्योहार जैसे हरियाली अमावस्या, नागपंचमी व रक्षाबंधन आदि आते हैं।