फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shiv Baraat made the society aware about the harm caused by drug addiction.

Hardoi News: शिव बरात से समाज को नशा से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया

Sun, 15 Feb 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Shiv Baraat made the society aware about the harm caused by drug addiction.
फोटो-11- शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाएं। संवाद
हरदोई। महाशिवरात्रि पर नशे से होने वाली हानियों के प्रति समाज में जागरूकता के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से भगवान शिव की बरात और नशामुक्त भारत रथ निकाला गया। बरात और झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया, लोगों ने शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ज्योतिनगर और सिविल लाइंस केंद्र की ओर से शहर और संडीला के दलेलनगर स्थित जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज समोधा में समाज को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। नशे से होने वाले नुकसान और नशामुक्त भारत वर्ष बनाने के लिए यह रथ नेपाल राष्ट्र होते हुए शहर में आया। जालौन के बीके आनंद भाई के नेतृत्व में रथ भ्रमण पर है। हरदोई केंद्र संचालिका बीके बहन रोशनी के नेतृत्व में रविवार को यह रथ शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया।
विज्ञापन

भगवान शिव की बरात को शहर कोतवाल केएस त्यागी और जीएसटी की सहायक आयुक्त श्रुति गुप्ता ने संयुक्त रूप से रवाना किया। शोभायात्रा में मेजर एसएन यादव, डॉ. एनसी शुक्ला, सर्वेंद्र श्रीवास्तव, नीता, सुमित्रा, नमिता, मधु, अचल, शांति, अनामिका, चांदनी, शशि किरण, मो. राज और नवल किशोर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed