फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   shatir enter in post office, lock broaken

मुख्य डाकघर में घुसा शातिर, काउंटरों की अलमारियों के कुंडे व लाक तोड़े

Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
shatir enter in post office, lock broaken
हरदोई। मंगलवार रात कचहरी रोड स्थित मुख्य डाकघर में घुसे शातिर ने छह से ज्यादा काउंटरों पर अलमारियों के लॉक तोड़ दिए। लोहे के बक्से का ताला तोड़ दिया। करीब आधे घंटे तक शातिर ने डाकघर में उत्पात किया। जब कुछ हाथ नहीं लगा, तो भाग गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शहर कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शातिर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य डाक अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार को स्पार्किंग होने से डाकघर के जेनरेटर में आग लग गई थी। इसके कारण डाकघर में अंधेरा था। मंगलवार रात दो सुरक्षा कर्मी डाकघर के आगे की तरफ मुस्तैद थे। रात करीब 12:30 बजे कच्छा बनियान पहने एक युवक डाकघर के पीछे की तरफ खिड़की और दीवार के बीच खाली पड़ी लगभग आठ फीट की जगह से डाकघर में घुस गया। उसने लोहे की रॉड से काउंटरों पर छह से ज्यादा अलमारियों के कुंडे व लॉक तोड़ डाले। कागजों को देखने के बाद फेंक दिया।
विज्ञापन

डाकघर के खजाने के पास के भी वह गया, लेकिन उसे छुआ नहीं। कुछ हाथ नहीं लगा तो वह भाग गया। सुरक्षा कर्मियों को इसकी भनक भी नहीं लगी। मुख्य डाक अधीक्षक एसके जैन व कर्मचारी बुधवार को ड्यूटी पर पहुंचे, तब घटना का पता चला। कोतवाली प्रभारी दीपक शुक्ला और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने डाकघर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी कब्जे में लिए हैं। मुख्य डाक अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक ठप रहा कामकाज
मुख्य डाकघर में हुई घटना के बाद बुधवार दोपहर तक कामकाज शुरू नहीं हो सका। पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम दोपहर 12 बजे जांच पूरी कर सकी। उसके बाद डाकघर का कामकाज शुरू हो सका। इस दौरान डाकघर में लोगों की लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed