फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shahid Udyan will be beautified, swings will be installed along with boating

Hardoi News: शहीद उद्यान का होगा सुंदरीकरण, नौका विहार से साथ लगेंगे झूले

Fri, 17 Jan 2025 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 17 Jan 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Shahid Udyan will be beautified, swings will be installed along with boating
7 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर। - फोटो : 7 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर।
नोट : इंपैक्ट का लोगो लगा दें
विज्ञापन

----------
फोटो-17- 7 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर।
- 1.99 करोड़ की स्वीकृति के साथ जुलाई में मिल गए थे 99.64 लाख रुपये
- डीएम ने जिम्मेदारों और कार्यदायी संस्था के साथ देखा काम का मॉडल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहीद उद्यान के सौंदर्यीकरण की वंदन योजना में आस जगी है। शुक्रवार को जिलााधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नगरीय निकायों के जिम्मेदारों और कार्यदायी संस्था के अभियंता के साथ प्रस्तावित काम के मॉडल को देखा।
वंदन योजना में शहीद उद्यान के सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 1,99,28,000 रुपये की स्वीकृति दी है, जिसमें से 99,64,000 रुपये काम कराए जाने के लिए जुलाई में ही दे दिए थे। नगरीय निकाय और कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों की लापरवाही से अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इससे जुड़ी खबर अमर उजाला ने सात जनवरी के अंक में बजट ओर भूमि होने के बाद भी शहीद उद्यान नहीं बदली सूरत शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एमपी सिंह ने नगरीय निकाय और कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों से काम शुरू होने में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को उन्होंने कलक्ट्रेट में वंदन योजना में शहीद उद्यान में होने वाले कामों की थ्रीडी को कंप्यूटर स्क्रीन पर देखा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कामों का इस्टीमेट तैयार कराते हुए आगे की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाए। शहीद उद्यान को आकर्षक बनाने के लिए प्रस्तावित कामों को सही प्रकार से कराया जाए। तालाब में जलनिकासी और पानी भरने की उचित व्यवस्था कराई जाए। तालाब में बोटिंग की व्यवस्था की जाए।

बताया कि तालाब के किनारे पाथ-वे बनवाया जाए। पाथ-वे पर प्रत्येक पांच मीटर के अंतराल पर लाइट लगवाई जाए। तालाब में दो स्थानों पर सीढ़ी भी बनवाई जाएं। बताया कि पाथ-वे किनारे हरियाली के लिए बेहतर व्यवस्था कराई जाएगी। कैफे हाउस बनवाया जाए और बच्चों के लिए कई प्रकार के झूलों को लगवाया जाएगा। शहीद स्तंभ को दुरुस्त कराया जाएगा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, एडीएम प्रियंका सिंह और कार्यदायी संस्था के अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed