फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seven hours to harass people in jam

सात घंटे जाम में हलकान हुए लोग

Mon, 30 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 30 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Seven hours to harass people in jam
घंटाघर रोड पर जाम में फं सी एंबुलेंस। - फोटो : amarujala

हरदोई। सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जाम लगा रहा। गंभीर रोगियों को लेकर लखनऊ जा रही एंबुलेंस और वृद्ध भी घंटो जाम में फंसकर हलकान हुए। सूचना पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो स्थिति और विकट हो गई। काफी देर बाद अपने आप यातायात सामान्य हुआ। 

विज्ञापन


 शहर में बड़े वाहनों की एंट्री जाम का कारण बन रहा है। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे से जाम लगने का सिलसिला चालू हुआ। लगभग दस बजे नुमाइश  चौराहा से बावन चुंगी चौराहा तक।
विज्ञापन


घंटा घर रोड, सोल्जर बोर्ड चाैंराहा, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, जिला अस्पताल रोड तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते यातायात प्रभारी दीनदयाल ने अस्पताल रोड पर जाम खुलवाने पहुुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर बड़े वाहनों के कारण स्थिति और बिगड़ गई। करीब 11 बजे तक शहर के सभी प्रमुख चौराहों से लेकर मुख्य सड़क पर सैकड़ों की तादाद में दो पहिया और चार पहिया वाहन फंस गए। इससे जाम में फंसे लोगों को परेशान होना पड़ा। इस दौरान जिला अस्पताल से गंभीर रोगी को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।

जाम की समस्या से निपटने के लिए सीओ सिटी अजीत सिंह मौनीबाबा चौराहा और नुमाइस चौराहा पर शहर कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने जाम खुलवाने का प्रयास चालू किया। इसके बाद भी करीब चार बजे तक घंटा घर रोड, सोल्जर बोर्ड चौराहा और नुमाइश चौराहा पर जाम की स्थिति बनी रही।

घंटाघर रोड पर जाम का कारण प्राइवेट बसों को सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर खड़ी किया जाना है। इसके कारण इस रोड पर रोजाना ही जाम की स्थिति बनी रहती है। दिन में जाम लगने की बड़ी वजह दिन में बड़े वाहनों की एंट्री होना है।

जबकि सुबह 8 बजे से रात के 8 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित है। बड़े वाहन चालक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से लेन-देन कर शहर की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। यही बड़े वाहन जाम शहर में जाम का कारण बनते हैं।


एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि सुबह 8 से रात के 8 बजे तक शहर की सीमा में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके लिए जिले की सीमा पर बैरियर और पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहते हैं। इसके बाद भी यदि वाहन आते हैं तो गलत है। इस संबंध में कोतवाल व एसओ को निर्देशित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed