फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seven detained for inciting religious conversion

Hardoi News: धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने में सात हिरासत में

Fri, 03 Oct 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Seven detained for inciting religious conversion
- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

- पालपुर बैरागीखेड़ा गांव में प्रार्थना सभा में चला रहा था खेल

संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का मामला पालपुर बैरागीखेड़ा गांव में सामने आया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के पालपुर बैरागीखेड़ा में शुक्रवार दोपहर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। यह आयोजन इसाई समुदाय से ताल्लुख रखने वाले एक शख्स ने किया था। इसमें बेनीगंज के ऊगपुर निवासी एक व्यक्ति अपने छह सहयोगियों के साथ महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे थे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को मिली। बजरंगदल के प्रखंड अध्यक्ष मोहित बजरंगदी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां से पुलिस को सूचना दी गई। मौके से कछौना कोतवाली पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed