फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   seven dead in road accident at hardoi

स्पीड पर नहीं ब्रेक, तेज रफ्तार ने फिर ली सात जान

Mon, 21 Nov 2016 08:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 21 Nov 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
seven dead in road accident at hardoi
डेमो
हरदोई के सवायजपुर इलाके की सड़कें कभी बेहद शांत हुआ करती थी। गाड़ियों की आवाजाही इतनी ही थी कि उसे गिना जा सकता था। आज वह स्थिति नहीं है। तस्वीर बदल गयी है। 
विज्ञापन


सोमवार को ही तेज रफ्तार से आई एक कार पलट गई। हादसे में टीबी(रोग) से पीड़ित महिला की मौत हो गई और बेटा व कार चालक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


महिला दवा लेने बरेली जा रही थी। वहीं, अन्य सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। कछौना थाना क्षेत्र के बालामऊ निवासी रामयश सिंह कनौजिया की पत्नी श्यामादेवी (50) टीबी से पीड़ित थीं। उनका इलाज बरेली में चल रहा था। सोमवार को श्यामादेवी बेटे विवेक (26) के साथ दवा लेने कार से बरेली जा रही थीं। कार नरसिंह (28) पुत्र विश्वनाथ चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार कार सवायजपुर के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। श्यामादेवी को सिर में चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डाक्टरों ने श्यामादेवी को मृत घोषित कर दिया। विवेक और नरसिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।


वहीं, अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव निवासी हरिकरन (60) व चमेली (55) को बाइक ने टक्कर मार दी। शाहाबाद कोतवाली के मत्तीपुर गांव निवासी हरीराम (22) पुत्र सियाराम, शाहजहांपुर के अल्लाहगंज निवासी रामबहादुर (30) पुत्र रामकुमार व गिलगिल (26) पुत्र जगरुप और बघौली थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक (28) सड़क हादसों में घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed