{"_id":"862f184973eb536017d30f2ce1f812a9","slug":"set-the-sp-will-preach-costumes-young-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित पोशाकों में सपा का प्रचार करेंगे युवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित पोशाकों में सपा का प्रचार करेंगे युवा
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच से 13 अगस्त के बीच समाजवादी युवा फ्रंटल
विज्ञापन
संगठनों के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सपा की निर्धारित पोशाकों में
साइकिल पर गांव-गांव पार्टी का प्रचार करते नजर आएंगे।
सपा कार्यालय पर मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह ने कहा कि सभी एक साथ मिलकर साइकिल यात्रा द्वारा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करेंगे। सभी साइकिल यात्रा में माइक, स्पीकर, झंडा पोस्टर आदि साथ लेकर चलेंगे।
ग्रामीणों को पहले सपा की नीतियों व उनकी उपलब्धियों को बताएंगे, इसके बाद संबंधित किताबों आदि का भी वितरण करेंगे। साइकिल यात्रा पांच अगस्त से चलकर 13 अगस्त तक चलेगी। साइकिल यात्रा का समापन जिला मुख्यालय पर 13 अगस्त को होगा।
कहा कि पांच अगस्त को हरदोई से शुरुआत होकर छह को संडीला, सात को गोपामऊ, आठ को सांडी, नौ को सवायजपुर, 10 को शाहाबाद, 11 को बिलग्राम, 12 को बालामऊ एवं 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर ही समापन होगा। कहा कि साइकिल यात्रा को सफल बनाने को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रचार करने निकलेंगे।
इस मौके पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, छात्रसभा जिलाध्यक्ष रहमत अली मोनू, प्रशांत मिश्रा, अमित सिंह मीतू, प्रवीण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राघवेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव आदि मौजूद थे।