फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sesame donated prosperity happiness

तिल दान कर सुख समृद्धि की कामना

Fri, 16 Jan 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 16 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sesame donated prosperity happiness

पौष मास के शुक्ल पक्ष में मकर संक्रांति का पर्व

विज्ञापन
बुधवार के साथ गुरुवार को भी मनाया गया। ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति सुख व समृद्धि का सूचक है। राशि के अनुसार दान दिया जाए तो फल कई गुना अधिक तो प्राप्त होता ही है। इसके अलावा इस दिन विधिवत सूर्य की उपासना व तिल दान करने से निसंतानों को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद भी मिलता है। बहरहाल जिले में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया।

शास्त्री उमाकांत अवस्थी बताते हैं कि इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है। जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य दान का फल सौ गुना होकर दानदाता को प्राप्त होता है। राशि के अनुसार यदि दान किया जाए तो हर मनोकामनापूर्ण होती है। इसी क्रम में मकर संक्रांति मनाते हुए लोगों ने जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया।

इस पर्व पर गंगा स्नान तथा दान दक्षिणा देने एवं खिचड़ी भोज कराने का खासा महत्व होता है। इस क्रम में खिचड़ी भोजों का आयोजन किया गया। लखनऊ रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर खिचड़ी भोज कराते हुए राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने सन्यासियों आदि को सैकड़ों की संख्या में कंबलों व शालों का वितरण किया।

इस मौके पर संजीव अग्रवाल, निन्ने गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, मनोज गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे। रेलवेगंज में प्रकाश गुप्ता तथा प्रेम गुप्ता द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन करते लोगों को खिचड़ी भोज कराया गया। उधर, हरिश्चंद्र विकलांग वृद्ध निराश्रित जनसेवा समिति के तत्वावधान में कैनाल रोड पर आयोजन कर खिचड़ी का वितरण किया गया।

शुभारंभ समिति की संस्थापिका मिथिलेश शुक्ला ने राहगीरों को खिचड़ी का वितरण कर किया। प्रदेश अध्यक्ष हरि मोहन शुक्ला ने कहा कि यह पर्व देश में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है, इसलिए सूर्य के शनि के घर में आगमन पर तिल तथा गुड़ की बनी चीजों एवं खिचड़ी दान का महत्व और बढ़ जाता है।

खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में राहगीरों, विकलांगों सहित कई लोगों को खिचड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के प्रदेश महासचिव शिव मोहन शुक्ल, जिलाध्यक्ष राजाराम पाल, देवेंद्र, कृष्ण कुमार, श्याम, आशू, इफ्तिखार आलम, शैलेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद थेे।

उधर, आदिनाथ जानकी सेवा समिति की जनपदीय कार्यकारिणी के तत्वावधान में संक्रांति पर सर्व समाज समान यात्रा का आयोजन ग्राम बावन में संपन्न कराया गया। यात्रा नई बाजार से प्रारंभ होकर बावन के मुख्य मार्गों से होते हुए सर्व समाज के हित में सर्व समाज जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कई मार्गों से होकर गुजरी। इस मौके पर मिश्रीलाल, श्रीपाल, विशंभर प्रसाद, राजपाल, संदीप, आशाराम, राजेश आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed