फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Serving the poor of the Lord, the true devotion

गरीबों की सेवा प्रभु की सच्ची भक्ति

Sun, 24 May 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 24 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Serving the poor of the Lord, the true devotion

ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलों पर ही नहीं, बल्कि शनिवार

विज्ञापन
को भी श्रद्धालु महावीर की भक्ति में रमे नजर आए। मंदिरों में जहां हनुमान का गुणगान करते श्रद्धालु नजर आए, वहीं सड़काें पर भंडारा आयोजित कर भक्तों को प्रसाद का वितरण कर पुण्य कमाया।

रामदत्त चौराहे पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने पेट भर भोजन ग्रहण किया। आयोजक सचिन गुप्ता और दयाराम कुशवाहा आदि ने मंदिर में पूजन व सरस्वती वंदना कर भगवान को भोग लगाकर गरीबों को पूड़ी-सब्जी का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूसरों की सेवा एवं सहायता से जो संतोष, सुख व वैभव की प्राप्ति होती है, उसे शब्दोें में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।

रवि गुप्ता, शिवम ने कहा कि गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सच्ची भक्ति के समान है। सागर ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराने से कष्ट एवं विपत्तियों का नाश होता है और वैभव व सुख की प्राप्ति होती है। कहा कि लोग व्यर्थ में शांति को ढूंढ रहे हैं।

सुख व शांति सिर्फ गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में है। इस मौके पर शोभित, मो. शोएब आदि ने भी भंडारे में पूरा सहयोग किया। उधर, महात्मा गांधी मार्ग पर भी सपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा पीके के आवास पर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों को बूंदी का वितरण किया गया।

इस मौके पर राजेश वर्मा, दिलीप वर्मा, अनुपम बाजपेई, प्रदीप पांडे, राहुल सिंह, मदन, रामकुमार आदि मौजूद थे। इसके अलावा भी अलग-अलग स्थानों पर भंडारा व शर्बत वितरण आदि के आयोजन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed