फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Server Interruption in Solution Day, 1985 Reached

समाधान दिवस में सर्वर का व्यवधान, 1985 पहुंचे

Mon, 01 Feb 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Server Interruption in Solution Day, 1985 Reached
शाहाबाद में बीज भंडार पर आई महिला से जानकारी लेते प्रभारी सीडीओ राजेंद्र प्रसाद। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। तीन दिवसीय किसान समाधान दिवस के पहले दिन शुरुआती एक घंटे तक सर्वर ने किसानों और कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को खूब छकाया। हालात देखते हुए सभी 19 केंद्रों पर आने वाले किसानों का ब्योरा और अभिलेख मैनुअली रजिस्टर बनाकर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। बाद में सर्वर दुरुस्त होने पर पूरा ब्योरा अपलोड कर दिया गया। पहले दिन कुल 1985 लोगों ने केंद्रों पर पहुंचकर किसान सम्मान निधि समस्याओं के निस्तारण कराने की कोशिश की।
विज्ञापन

शासन ने किसान सम्मान निधि के तहत पात्र होने के बावजूद लाभ न मिलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी जनपदों में किसान समाधान दिवस का आयोजन करने के निर्देश दिए थे। एक, दो और तीन फरवरी को होने वाले समाधान दिवस के लिए जनपद में 19 ब्लॉक स्तरीय बीज गोदामों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के साथ ही नोडल अधिकारी भी तैनात किए थे।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से होने वाले आयोजन में शुरुआती एक घंटे तक किसानों को सर्वर में दिक्कत होने के कारण परेशान होना पड़ा। हालांकि किसानों की समस्या को देखते हुए सभी केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए थे कि जो भी किसान आएं उनका पूरा ब्योरा रजिस्टर पर दर्ज कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर की समस्या दूर होने पर इसे अपलोड कर दिया जाए। उपनिदेशक कृषि डॉ. आशुतोष मिश्र ने बताया कि शुरुआत में लगभग एक घंटे सर्वर की समस्या रही, लेकिन इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 800 से अधिक केंद्रों पर कार्य होने के कारण सर्वर में समस्या हुई थी।

प्रभारी सीडीओ ने लिया जायजा
शाहाबाद कस्बे के राजकीय कृषि बीज भंडार में आयोजित किसान समाधान दिवस का जायजा प्रभारी सीडीओ राजेंद्र प्रसाद ने लिया। इस दौरान उन्होंने यहां मौजूद महिला किसानों से उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण कराया। इस दौरान खंड विकास अधुिकारी ऋषिपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed