फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   September will be two workers on strike

दो सितंबर को रहेंगे कर्मचारी हड़ताल पर

Mon, 31 Aug 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Mon, 31 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
September will be two workers on strike

राज्य कर्मचारी शिक्षक  समन्वय समिति की रविवार को

विज्ञापन
शिक्षक भवन में हुई बैठक में सरकारों की वादा खिलाफी के विरोध में दो सितंबर को शिक्षक समन्वय समिति से जुड़े संगठन दो सितंबर को हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए समन्वय समिति अध्यक्ष शिवशंकर पांडे ने कहा कि समन्वय समिति की ज्वलंत समस्याओं पर राज्य सरकार कुंडली मारे बैठी है। द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान अवरुद्ध हो चुका है। कर्मचारियों एवं टीचरों पर छठे वेतन आयोग की संस्तुतियाें को पूर्ण रूपेण लागू नहीं किया गया।

कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को बनाए रखने के बाबत कोई कार्यवाही न करने, कें द्र सरकार द्वारा देसी व विदेशी उद्योगपतियों से सांठगांठ करके सरकारी संस्थाओं को समाप्त करने का प्रयास करना। सरकारी आंकड़ों मेें महंगाई दरों को घटाकर प्रदर्शित कर आम लोगों को भ्रमित करने सहित ज्वलंत समस्याओं को लेकर दो सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है।

उन्होंने कहा कि समन्वय समिति से जुड़े सभी संगठनों, पदाधिकारियों व सदस्यों से आह्वान किया जा रहा कि एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाएं। इस मौके पर संयोजक गजेंद्र पाल सिंह, राजीव मिश्र, विपिन कुमार सिंह, किसान चौरसिया, एसके मिश्र और बुद्धि सागर शुक्ल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed