फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Send cattle to cows

किसानों के लिए सर दर्द बने छुट्टा मवेशियों को गोशाला भिजवाएं

Thu, 06 Feb 2020 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Send cattle to cows
फोटो-10-मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकार? - फोटो : HARDOI
जिले में किसानों के लिए सिर दर्द बन चुके छुट्टा मवेशियों को गोशाला पहुंचाए जाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों व किसानों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर सिंह ने कहा कि किसानों की गन्ना पर्ची ओवर पेड में न काटी जाए। जिले में छुट्टा मवेशियों को गोशालाओं में पकड़कर बंद कराया जाए व किसानों को राहत दी जाए।
विज्ञापन

जिले में जर्जर संपर्क मार्गों का दुरुस्तीकरण करवाया जाए। जिलाध्यक्ष चेतराम शर्मा ने कहा कि कई समस्याओं से जिले के किसान आहत हैं, उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक समस्या फसलों के छुट्टा मवेशियों द्वारा नष्ट किए जाने के बाद हो रही है। इन सब समस्याओं का निस्तारण किया जाए। अन्यथा आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

इस दौरान भगवान बक्श को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष लखनऊ मो. शकील, नागेश्वर, लल्लू चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed