फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seeks to change transformer facility fees

ट्रांसफार्मर बदलने को मांगा सुविधा शुल्क

Thu, 30 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 30 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Seeks to change transformer facility fees

विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने में कराही उपकेंद्र के

विज्ञापन
कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क की मांग करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। कराही उपकेंद्र से जुड़े पुन्नियां गांव के तमाम उपभोक्ताओं ने एसडीओ को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग करते हुए नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर शिकायत की है। कराही उपकेंद्र से जुड़े पुन्नियां गांव निवासी अमित कुमार, नीलम सिंह, शेर मोहम्मद, कैलाश कश्यप, राम विलास समेत अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके गांव का विद्युत ट्रांसफार्मर काफी दिनों से फुंका पड़ा है, जिससे गांव में विद्युत आपूर्ति नहीं आ रही है।

पर उपभोक्ताओं के बिजली के बिल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कराही उपकेंद्र पर जाकर शिकायत भी की। पर, वहां के कर्मचारियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए तीन हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की। बताया कि जब उन लोगाें ने सुविधा शुल्क देने से मना कर दिया, तो कर्मचारियों ने बिना सुविधा शुल्क दिए विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने से मना कर दिया।

ग्रामीणों ने उप खंड अधिकारी द्वितीय को प्रार्थना पत्र देकर जांच करवाने और नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजा है। इस दौरान रिंकू शुक्ला, रफीक अहमद, हरिभजन और राजीव शुक्ला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed