{"_id":"96c81db480c9e039109a234c84b497d8","slug":"seeking-justice-for-the-villagers-demonstrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय की मांग के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय की मांग के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Fri, 18 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता के हत्यारों को गिरफ्तार कराए जाने की मांग को
विज्ञापन
लेकर कोतवाली पिहानी के मोहल्ला अंबेडकर नगर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को
कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए छोड़ दिए गए दो अन्य लोगों के
खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की।
इस दौरान पीड़ितों और बच्चों ने भी हाथों में तख्तियां लेकर खूब नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी सुनीता ने धरना प्रदर्शन के दौरान बताया कि उसका दामाद मनोज कुमार साढ़े चार लाख रुपये का एक प्लाट खरीदना चाहते थे। जो दुल्लापुर निवासी एक व्यक्ति दिलवा रहा था।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने वह रुपये ले भी लिए और प्लाट भी नहीं दिलवाया, जिसका विरोध उसके पति महेश ने किया। जिसको लेकर आरोपी उक्त व्यक्ति रंजिश मानने लगा। महिला का आरोप है कि 30 अगस्त की रात को बहाने से पिहानी शाहाबाद मार्ग स्थित गदनापुर मोड़ पर उसके पति को बुलाकर इन लोगों ने सरियों से पीटा।
जब इसकी भनक पाकर वह व अन्य लोग वहां पहुंचे तो यह लोग चार पहिया गाड़ी से भाग निकले। गंभीर हालत में पहले उन्हें पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में भर्ती कराया गया, उसके बाद गंभीर हालत देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां भी सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया जहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पीड़ित महिला ने बताया कि पिहानी अस्पताल में ही पुलिस को उन्हाेंने सभी के नाम बताए, पर पुलिस ने दो नामों को छोड़ दिया और उन्हें रिपोर्ट पढ़कर भी नहीं सुनाई। महिला ने दो अन्य पर भी प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। इस दौरान पीड़ितों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की है।