फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seeking compensation for the performance of the BKU

मुआवजे की मांग को भाकियू का प्रदर्शन

Wed, 17 Jun 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 17 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seeking compensation for the performance of the BKU

जिले के कई गांवों में पीड़ित किसानों को मुआवजे की

विज्ञापन
चेकों का वितरण न होने का आरोप लगाकर भाकियू राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों और किसानों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द सभी पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।

भाकियू राष्ट्रवादी के मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों के प्रति बिल्कु ल भी संवेदनशील नहीं है। मुआवजे के नाम पर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसे तमाम गांव हैं, जिनमें एक भी किसान को मुआवजे के रूप में एक भी पैसा नहीं मिला, जो किसानों के प्रति उदासीनता का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही प्रशासन इस ओर जल्द सजग नहीं हुआ और पीड़ित किसानों को न्याय नहीं मिला तो वृहद स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान किसान यूनियन पदाधिकारियों और किसानों ने जोरदार नारेबाजी की तथा जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सरदार बहादुर सिंह, रामलखन पाठक, अचल प्रकाश शुक्ला, शिवनाथ शुक्ल, सालिकराम, संतोष गौतम, रिंकू गुप्ता, उदय प्रताप , सरदार रंजीत सिंह, नन्हे यादव, इंद्र कुमार यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed