फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   See list Shicshamitr school suffering

सूची में स्कूल देख शिक्षामित्र बेहाल

Sun, 19 Apr 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 19 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
See list Shicshamitr school suffering

परिषदीय स्कूलों में शिक्षामित्रों को सहायक टीचर पद

विज्ञापन
पर समायोजन को लेकर डायट में काउंसिलिंग चल रही है। काउंसिलिंग में विद्यालय की भौगोलिक जानकारी मिलने पर शिक्षामित्र चकरा रही है। काउंसिलिंग में भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को भी काउंसिलिंग में भारी भीड़ मौजूद रही।

ज्ञात हो कि परिषदीय स्कूलों में जिले में 4410 शिक्षामित्र तैनात हैं। इन शिक्षामित्रों को दो वर्षीय प्रशिक्षण प्रदान करके सहायक टीचर के पद पर समायोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण में जिले के 1515 शिक्षामित्रों का समायोजन किया गया था। द्वितीय चक्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 2,570 शिक्षामित्रों का समायोजन सहायक टीचर के पद पर किया जा रहा है।

इसमें 952 पुरुष और 1,618 महिलाएं शामिल है। शिक्षामित्रों के समायोजन के लिए गुरुवार को काउंसिलिंग शुरू हुई। डायट में महिलाओं की काउंसिलिंग कराई जा रही है। काउंसिलिंग में शनिवार को 551 से 825 क्रमांक तक शिक्षामित्र बुलाए गए थे। जिनके प्रपत्र की जांच होने के बाद उनको एकल व बंद स्कूलों की सूची में विद्यालय चयन का मौका दिया गया।

विद्यालय चयन के बाद महिलाएं विद्यालय की भौगोलिक स्थिति जानने उलझ गई। विद्यालय चयन के बाद उसके परिवर्तन को लेकर कई महिला शिक्षामित्र परेशान रही। इधर, ब्लाक संसाधन केंद्र सुरसा पर शनिवार को क्रमांक 642 से 940 तक पुरुष शिक्षामित्रों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया, जिनसे पत्रावली जमा कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed