{"_id":"7d84c3e617606184c0a83eaf8fa44c3f","slug":"seas-12-carts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 गाड़ियां सीज, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 गाड़ियां सीज, मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 03 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में निजी गाड़ियों को टैक्सी के रूप में प्रयोग
विज्ञापन
होने पर शनिवार को पुलिस विभाग की ओर से अभियान चलाया गया और कामर्शियल
प्रयोग की जा रही 12 गाड़ियों को सीज कर दिया गया। इससे टैक्सी संचालकों
में हड़कंप मच गया। ज्ञात हो कि गुरुवार की रात एक निजी गाड़ी का कुछ
लोग टैक्सी के रूप में किराये पर ले गए थे।
जिसके चालक का बंधक बनाकर बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। जिसको कानपुर में पकड़ा गया था। निजी गाड़ियों के कामर्शियल प्रयोग होने का मामला प्रकाश आने पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को सीओ सिटी रामलाल राय के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अस्पताल रोड़ पर चल रहे अनाधिकृत रूप से टैक्सी स्टैंड पर खड़ी निजी गाड़ियों को पुलिस कर्मियों ने पकड़ना शुरू किया, तो वहां पर कई चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए। वहीं कई गाड़ी छोड़ कर भाग गए। इस पर पुलिस कर्मियाें ने वाहनों को कब्जे में ले लिया।
गाड़ियां लाक होने पर क्रेन मंगाई गई। क्रेन के आते ही जैसे ही गाड़ी को उठाने का प्रयास किया गया, कई चालक वहां पर आ गए। उनको गाड़ी सहित कोतवाली ले जाया गया। कई गाड़ियों के चालक के न आने पर उनको क्रेन से कोतवाली भिजवाया गया। अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
शहर कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि निजी गाड़ियों का कामर्शियल रूप में प्रयोग करने पर 12 गाड़ियों को सीज किया गया है। इस मौके पर देहात कोतवाली प्रभारी परशुराम सिंह, एसएसआई एसके वर्मा, सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।