{"_id":"584eee454f1c1ba06f649e5e","slug":"scorpio-upturned-from-a-tractor-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से भिड़कर स्कार्पियो पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से भिड़कर स्कार्पियो पलटी, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
घायल विमल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ-हरदोई रोड पर धतनखेड़ा के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार नीलगाय से टकराने के बाद ट्रैक्टर से भिड़कर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में एटा के युवक की मौत हो गई और चालक सहित छह लोग घायल हो गए।
चालक की हालत गंभीर है, उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे का शिकार परिवार शादी में शामिल होने लखनऊ जा रहा था।
एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के जहूरी गांव निवासी योगराज (45) पुत्र अनंगपाल के चचेरे भाई बबलू का परिवार लखनऊ में रहता है।
सोमवार को बबलू की बेटी हर्षा की शादी थी। योगराज सुबह करीब 8 बजे अपनी स्कार्पियो से शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।
उनके साथ में पत्नी रेखा (40), बेटा गौरव (25), बेटी गौरी (20), भतीजे विमल प्रताप (30) पुत्र शिवराज, दानवेंद्र (15) पुत्र रविदास और परिवार का ही अमित (32) पुत्र हरदेश भी शादी में शामिल होने जा रहे थे।
गाड़ी अमित चला रहा था और योगराज भी आगे की सीट पर बैठे थे। बघौली थाना क्षेत्र में हरदोई लखनऊ रोड पर धतनखेड़ा के पास अचानक कार से नीलगाय टकरा गई। इससे कार बेकाबू होकर संडीला की तरफ से आए ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा कर खाई में पलट गई।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची, लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। योगराज को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे की सूचना पर तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर अमित की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।