फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   School bus and pickup collided, driver died

Hardoi News: स्कूली बस और पिकअप की टक्कर, चालक की मौत

Fri, 28 Feb 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 28 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
School bus and pickup collided, driver died
फोटो-14- घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त पिकअप डाला। संवाद
विज्ञापन

- बस में सवार एक छात्र समेत तीन घायल - संडीला-मल्लावां मार्ग पर हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। संडीला-मल्लावां मार्ग पर एक स्कूली बस और पिकअप डाला में सीधी टक्कर हो गई। घटना में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि बस में सवार एक छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों काे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग निकला।


हाथरस जनपद के नगला टयोटा जतोई निवासी कृपाल (35) पिकअप चलाता था। वह मथुरा से साबुन और वाशिंग पाउडर पिकअप में लादकर सीतापुर के बिसवां जा रहा था। शुक्रवार की सुबह मल्लावां संडीला मार्ग पर पुरवावां और नयागांव के बीच बरुआबाग के पास सामने से आ रही एमएस ब्राइट स्कूल मल्लावां की बस से पिकअप टकरा गई। घटना में कृपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बस में बैठे जमलापुर निवासी छात्र सरनीम यादव (13), बस के परिचालक भजेहटा निवासी प्रमोद कुमार (35) और तरहटिया निवासी स्कूली कर्मचारी अभिषेक (25) घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी से सभी घायलों काे डा. जीतेंद्र पटेल ने मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। बस की तलाश कराई जा रही है। मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed