फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Scam in MNREGA works of 13 gram panchayats of Sursa

Hardoi News: सुरसा की 13 ग्राम पंचायतों के मनरेगा कार्यों में घपला

Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Scam in MNREGA works of 13 gram panchayats of Sursa
हरदोई। गांवों में विकास कार्यों में गड़बड़ी सामने आ रही है। वर्ष 2022-23 में मनरेगा मद से कराए गए कामों के चालू वित्तीय वर्ष में किए गए सोशल ऑडिट में विकास खंड सुरसा की 13 ग्राम पंचायतों में 66,386 रुपये का दुरुपयोग पाया गया है। सोशल ऑडिट टीम ने दुरुपयोग राशि की वसूली की संस्तुति की है।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष में सोशल ऑडिट टीम की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में किए गए कार्यों का ऑडिट किया गया। टीम की ओर से विकास खंड सुरसा की 68 में से 60 ग्राम पंचायतों के सोशल ऑडिट की रिपोर्ट प्राप्त करा दी गई है। टीम ने दुरुपयोग हुई राशि की वसूली की संस्तुति मनरेगा वेबसाइट पर भी ऑनलाइन की है। टीम की ओर से नोडल अधिकारी को भी रिपोर्ट प्राप्त करा दी गई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि टीम की ओर से प्राप्त रिपोर्ट में धन के दुरुपयोग की पुष्टि वाली ग्राम पंचायतों के संबंधित दोषियों से वसूली कराने के लिए कार्यक्रम अधिकारी और मनरेगा सेल को आख्या भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इन ग्राम पंचायतों में मिला धन दुरुपयोग
सोशल ऑडिट टीम की ओर से वसूली की संस्तुति किए जाने के साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि विकास खंड सुरसा के तुंदवल में 7,881, ढोलिया में 7,049, हुसियापुर में 5,112, भिरिया में 4,950, दलेलपुर में 4,950, हथियायी में 4,950, लाल पालपुर में 4,950, नेवादा में 4,950, गंगापुर में 4,476, दहिगवां में 2,556, मेहुना महेशपुर में 2,556 और भेलावां में 12,006 रुपये का दुरुपयोग मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed