फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Savarna Chetna Sabha will connect the entire society with the mainstream: state president

सर्व समाज को मुख्य धारा से जोड़ेगी सवर्ण चेतना सभा: प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 07 Feb 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Savarna Chetna Sabha will connect the entire society with the mainstream: state president
फोटो-15-मुन्ने मियां चौराहे पर प्रेस वार्ता में बोलते सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश संगठन मंत्री योगे? - फोटो : HARDOI
हरदोई। सवर्ण चेतना सभा सर्व समाज को मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेगी। संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए रणंजय सिंह को जिलाध्यक्ष एवं योगेश सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन

सामाजिक संगठन सवर्ण चेतना सभा की मुन्ने मियां चौराहे पर रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि जल्द ही प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से सर्व समाज के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का काम सवर्ण चेतना सभा करेगी।
विज्ञापन

संगठन के मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में अन्य आयोगों की तर्ज पर सवर्ण आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाना, प्रदेश में शराब बंदी, महिला सुरक्षा, अधिवक्ता, पत्रकार सुरक्षा एक्ट, महंगी शिक्षा, गरीब वंचित शोषित व्यक्तियों को समस्या की आवाज को उठाने का काम करेंगे और साथ ही जन जागरण अभियान चलाकर सवर्णों को एक जुट करने का भी काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री योगेश सिंह ने कहा कि सवर्ण सर्व समाज का संवाहक है और पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा मुक्त करने का काम भी संगठन करेगा। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि किसान आंदोलन की ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

अन्नदाता अगर सड़कों पर रहा तो देश भूखमरी की स्थिति में आ जाएगा। इस मौके पर प्रदेश मुख्य महासचिव धीरज सिंह चौहान, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान शानू, प्रदेश सचिव राजीव सिंह, प्रतिमा मिश्रा, शिवम गुप्ता, विजय पांडेय, प्रदेश सचिव शिवमोहन शुक्ला, हर्षराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed