{"_id":"63d7fffe2e223540313e3ebe","slug":"sandila-s-ankur-became-the-vice-captain-of-up-divyang-cricket-team-hardoi-news-knp7412675168-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संडीला के अंकुर बने यूपी दिव्यांग क्रिकेट टीम के उपकप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संडीला के अंकुर बने यूपी दिव्यांग क्रिकेट टीम के उपकप्तान
विज्ञापन
फोटो-31- प्रैक्टिस करते खिलाड़ी अंकुर की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
संडीला। ब्लॉक क्षेत्र के गांव ककराली निवासी दिव्यांग अंकुर कुमार प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम के उप कप्तान चुने गए हैं। उनके चयन से जिले के लोगों में खुशी का माहौल है।
नेत्रहीन अंकुर कुमार की शुरुआती शिक्षा गांव में ही हुई है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लखनऊ के गवर्नमेंट ब्लाइंड स्कूल में दाखिला लिया था। यहां से इंटर करने के बाद डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में स्नातक में प्रवेश लिया।
वह वर्ष 2018 में दृष्टि बाधित नागेश ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए तैयारी करने लगे। इसमें चयनित होकर अंकुर लगातार उत्तर प्रदेश के लिए क्रिकेट मैच खेलते हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2023 में होने वाली नागेश ट्राफी में क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दा ब्लाइंड इन उत्तर प्रदेश ने उन्हें उत्तर प्रदेश टीम का उप कप्तान बनाया है। वह पांच फरवरी से कर्नाटक के बेलगावी में होने वाली प्रतियोगिता में टीम के साथ जाएंगे।
इसके अलावा नेशनल दृष्टि बाधित जूडो चैंपियनशिप में वह उत्तर प्रदेश के लिए चार गोल्ड जीत चुके हैं। 2023 के नेशनल लूडो चैंपियनशिप जो लखनऊ में चार से आठ मार्च तक होगी, उसमें भी अंकुर का चयन हुआ है।