{"_id":"6037db8d8ebc3e14fe034673","slug":"sampled-sealed-21-tin-refined-hardoi-news-knp6141308120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल लिया, सील कराया गया 21 टिन रिफाइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल लिया, सील कराया गया 21 टिन रिफाइंड
विज्ञापन
फोटो-31- पिहानी स्थित एक दुकान पर खाद्य पदार्थों की जांच करने पहुंचे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए?
- फोटो : HARDOI
पिहानी। कस्बे में खुले खाद्य तेलों की बिक्री की शिकायत पर गुरुवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक की अगुवाई में टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। एक दुकान से रिफाइंड तेल का सैंपल लिया और 21 टिन सीज किया गया। टीम ने काली मिर्च के नमूने भी जांच के लिए भेजे हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने निजामपुर में स्थित एक परचून की दुकान पर छापा मारा। दुकान पर रिफाइंड और काली मिर्च की खुली बिक्री होते मिली। रिफाइंड तेल के साथ ही टीम ने काली मिर्च का सैंपल लिया।
टीम ने 21 टिन तेल सीज कर उसे दुकानदार की सुपुर्दगी में दे दिया। एके पाठक ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह गंगवार, घनश्याम वर्मा, अजीत सिंह व अनुराधा कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।