{"_id":"5fa595778ebc3e9be27da34f","slug":"samasyoo-ka-nirakaran-na-hone-per-pradersan-hardoi-news-knp59287101","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के निराकरण न होने पर भाकियू करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के निराकरण न होने पर भाकियू करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। समाधान न होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजन धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकियू संयुक्त मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, लखनऊ रावेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सभी किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें ब्याज मुक्त ऋण दिया जाए। चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को ब्याज सहित दिलाया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में 20 घंटे बिजली दी जाए। फुंके पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर, जर्जर विद्युत तार बदलवाए बदलवाएं जाएं। किसानों के निजी नलकूपों को बिजली मुफ्त दी जाए और बकाया बिल माफ हो। किसान हित में माइनरों, रजबहों की शिल्ट सफाई कराकर पानी टेल तक पहुंचाया जाए। इसके अलावा वृद्धावस्था, विकलांग व विधवा पेंशन सभी पात्रों के खातों में शीघ्र भिजवाई जाए, संपर्क मार्गों की नाप कराकर मिट्टी डलवाई जाने सहित 22 सूत्री मांगे जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंपी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक राठौर, रामलखन पाठक, सरदार बहादुर सिंह, श्रीकांत अवस्थी आदि शामिल रहे।
इनसेट
कमरौली में 10 चोरियों का खुलासा करने की मांग
हरदोई। भारतीय किसान मजदूर यूनियन भारत के जिलाध्यक्ष रामनरेश सविता के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंपा। ज्ञापन में कमरौली में 10 चोरी हुई। उन सभी चोरियों का खुलासा किए जाने की मांग की गई। इसके अलावा भूमाफियाओं पर सख्त कार्यवाही करने, पात्रों को शौचालय दिलाने, तुर्तीपुर से ओदरा नेवलिया में रोड जोड़ने जाने की भी मांग की गई। इस मौके पर रामपाल सिंह, पूनम प्रभा आदि मौजूद रहे।