फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   samadhan diwas

पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ: डीएम

Sat, 18 Sep 2021 08:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
samadhan diwas
फोटो-20- समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम अविनाश कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
संडीला। तहसील संडीला सभागार में शनिवार को डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में पट्टे, चकरोड व तालाब आदि की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को कार्यशैली सुधारने की हिदायत दी। समाधान दिवस में कुल 241 शिकायतें आईं, जिसमें से मात्र 12 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि भूमि कब्जा संबंधी मामला में पुलिस व राजस्व की टीमें संयुक्त रूप से जांच कर कार्रवाई करें। निस्तारण दोनों पक्षों की सहमति व तर्कसंगत ढंग से किया जाए। ब्लॉक कोथावां के ग्राम शिवपुरी में पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा चयनित स्थान पर पंचायत भवन न बनाए जाने की शिकायत पर डीएम ने डीपीआरओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि डीपीआरओ सभी निराश्रित गौशालाओं का निरीक्षण करा लें। किसी भी गौशाला में जलभराव नहीं होना चाहिए। जिस निराश्रित गौशाला में जलभराव मिलेगा, वहां के प्रधान व सचिव पर कार्रवाई की जाएगी। विद्युत विभाग की शिकायतों का संज्ञान लेेकर डीएम ने एसडीओ आशीष मिश्रा को फटकार लगाई और शिकायतों को निस्तारित करने का आदेश दिया। एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को ऋण मुहैया कराए जाएं। यहां एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार, डीपीआरओ गिरीश चंद्र, डीपीओ बुद्वि मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को एसडीएम दीपक वर्मा ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। यहां कुल 46 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें से दो शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। इस दौरान एसडीओ व जेई विद्युत के अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम ने दोनों के खिलाफ डीएम को रिपोर्ट भेजने की बात कही है। इस मौके पर सीओ हरपालपुर परशुराम सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
बेनीगंज के ग्राम राम नारायण ने बताया कि 2016 में उसने गांव में ही भूमि का बैनामा करवाया था। दाखिल खारिज भी हो चुका है, लेकिन विक्रेता पक्ष अब भी भूमि पर काबिज है। तीसरी बार समाधान दिवस में आए हैं, उम्मीद है कि इस बार बात सुन ली जाए।
कोतवाली क्षेत्र संडीला के ग्राम मवई मुसलमानन निवासी टोडी ने बताया कि उनके खाते में किसान सम्मान निधि योजना के तहत रुपये आए हैं, लेकिन शाखा प्रबंधक उन्हें रुपये नहीं करने दे रहे हैं और न ही कारण बता रहे हैं।
ग्राम महरिया निवासी संत राम ने बताया कि गांव में चकबंदी चल रही है। इससे हरिजन आबादी के लिए भूमि को सुरक्षित किया गया था ,लेकिन भूमि पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। कई बार शिकायत के बाद भी अब तक भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया है।

ग्राम तिलुइया निवासी अशफाक ने बताया कि उसने गांव में 30 साल पहले एक भूमि का बैनामा करवाया था। भूमि पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। इससे पहले भी समाधान दिवस में शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed