{"_id":"5dc316fa8ebc3e5b3778db93","slug":"safai-nayak-will-be-suspended-if-garbage-found-caught-fire-hardoi-news-knp524224544","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कूड़ा जलता मिला तो सफाई नायक होंगे निलंबित : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कूड़ा जलता मिला तो सफाई नायक होंगे निलंबित : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। डीएम पुलकित खरे ने बुधवार शाम नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। डीएम ने कहा कि शहर में जिस वार्ड में भी कूड़ा जलता मिला तो वहां के सफाईनायक को निलंबित कर दिया जाएगा।
डीएम ने कहा कि नगर निकाय क्षेत्रों में जितनी भी डेयरियां चल रही हैं और नोटिस देने के बाद भी बाहर नहीं गईं हैं, उन्हें अधिशासी अधिकारी पुलिस बल के साथ जाकर शहर से बाहर कराएं। उन्होंने कहा कि नान वेंडिंग स्थलों पर ऑटो, ई-रिक्शा, रिक्शा, ठेला आदि न लगने दिए जाएं और चौराहों को पूरी तरह साफ रखा जाए। हर तीसरे दिन शहर में सघन सफाई अभियान चलाने और फॉगिंग कराएं। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की नसीहत भी डीएम ने दी। पिहानी, पाली, कछौना और कुरसठ में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में भूमि विवाद का निस्तारण जल्द कराने के निर्देश दिए। मल्लावां और माधौगंज में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में पात्रों की जांच जल्द कर निर्माण कार्यों के लिए बजट जारी करने के लिए भी कहा।
पत्रकारों को न दें बयान
डीएम पुलकित खरे ने बैठक के दौरान कहा कि कोई भी अधिकारी पत्रकारों को किसी तरह का बयान नहीं देंगे। राजस्व के संबंध में वह खुद, एडीएम और नगर मजिस्ट्रेट बयान देंगे। विकास संबंधी मामलों पर सीडीओ, स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर सीएमओ और पुलिस से संबंधित मामलों पर एसपी और एएसपी बयान देंगे। संवाद
विज्ञापन
धान की सरकारी खरीद के लिए कंट्रोल रूम बना
डीएम ने बताया कि धान की सरकारी खरीद में किसी भी केंद्र पर अगर कोई दिक्कत हो तो 085852-234629 पर जानकारी दें। कर-करेत्तर और राजस्व वसूली की समीक्षा में डीएम ने कहा कि बड़े राजस्व और बिजली के बकायेदारों से संयुक्त टीम को भेजकर वसूली कराएं। लेखपालों को सचेत कर दें कि उनके क्षेत्र में पराली जलाने की घटना होने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण लगातार करें। संवाद