{"_id":"5e6a7e7d8ebc3ea4cc2a5c87","slug":"safai-hardoi-news-knp5499534144","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की खुमारी शहर भर में गंदगी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की खुमारी शहर भर में गंदगी भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। होली पर शहर में सफाई व्यवस्था बेहाल नजर आई। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं लेकिन जिम्मेदारों के होली की खुमारी चढ़ी है। जमीनी हकीकत यह है कि त्योहार तक में स्वच्छता दूर-दूर तक नजर नहीं आती। त्योहार पर जब शहर में साफ-सफाई न होने से आमजन को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ेदानों मे रखा कूड़ा सड़क तक फैल गया है। सधे शब्दों में कहें तो होली पर सफाई व्यवस्था दम तोड़ गई। पेश है गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर दिखी गंदगी की लाइव रिपोर्ट-
शहर में नुमाइश चौराहा और डीएम चौराहा के बीच कई धार्मिक स्थल हैं। दो धार्मिक स्थलों के बीच में एक स्थान पर गंदगी पिछले कई दिन से पड़ी हुई है। अधिशासी अधिकारी का आवास इस स्थान से बमुश्किल 200 मीटर दूर है, लेकिन फिर भी जिम्मेदारों को त्योहार में भी यहां सफाई कराना उचित नहीं लगा। होली के एक दिन पहले यानी सोमवार से गुरुवार तक दशा ऐसी ही रही।
डीएम चौराहे के निकट सुभाषनगर जाने वाले मुख्य मार्ग पर कूड़ादान रखा हुआ है। यहां सफाईकर्मियों ने शनिवार के बाद से रुख ही नहीं किया। नतीजा यह हुआ कि बेशुमार गंदगी एकत्र हो गई। मोहल्लावासी नगर पालिका के जिम्मेदारों को कोसते नजर आए। उम्मीद थी कि होली के अगले दिन तो व्यवस्था सुधर ही जाएगी, लेकिन गुरुवार शाम तक भी गंदगी पड़ी रही।
विज्ञापन
शहर में महाराज सिंह पार्क के आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान इसलिए भी रखा जाता है कि इसी पार्क में परंपरागत होली मिलन समारोह होता है। इस बार कोरोना के खौफ में होली मिलन समारोह नगर पालिका ने स्थगित कर दिया तो सफाई व्यवस्था भी दम तोड़ गई। महाराज सिंह पार्क के पीछे पानी की टंकी के निकट कूड़ा बिखरा नजर आया। आसपास के वाशिंदों ने बताया कि होली के दिन से सफाई ही नहीं हुई।
शहर में मुन्नेमियां चौराहा से भूसा मंडी जाने वाले मार्ग पर शहर का एक अतिप्रमुख धार्मिक स्थल भी है। होली की खुमारी में नगर पालिका यहां भी सफाई अभियान चलाना भूल गई। स्वच्छता के दावे यहां ढेर होते नजर आए। मुख्य मार्ग के किनारे अलग-अलग स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे, लेकिन गुरुवार शाम तक भी यहां सफाई कर्मियों ने कोई कार्य नहीं किया।