फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two killed in road accident, 12 injured

सड़क हादसे में दो की मौत,12 घायल

Fri, 11 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 11 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accident, 12 injured
युवक की मौत

हरदोई (ब्यूरो)। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। जिस कारण बाइक चालक के सिर में, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में नरहाई मोड़ पर शुक्रवार रात लगभग 10 बजे किसी वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। सिर से अधिक खून बहने के कारण दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को मृतक के पास ‌िमले ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल मिला। उनकी शिनाख्त शाहजहांपुर  के सेहरामऊ दक्षिणी निवासी राहुल (25) और सोनपाल (22) के रूप में शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मोबाइल से मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी। कोतवाल विनोद कुमार ने बताय कि दोनों बासित नगर गांव से मुंडन संस्कार से लौट रहे थे। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ा गांव निवासी आकाश लाला (35) शुक्रवार को बाइक से पिहानी जा रहे थे। उनके साथ रिश्तेदार राजकुमार (40) भी थे। कु ल्वहारा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।

बाइक चला रहे आकाश लाला हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से  घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की  जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।

बघौली थाना क्षेत्र के पालपुर बैरागी खेड़ा निवासी गौरव (25) बाइक से कस्बे गया था। जहां से वापस लौटते समय रास्ते में टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके दाहिने हाथ व पैर जख्मी हो गए। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।

संडीला में हरदोई लखनऊ बार्डर के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कई पलथे खाने के बाद सड़क के किनारे जाकर कार रुकी। जिससे कार सवार छह लोग घायल हो गए। यह लोग माल लखनऊ के निवासी बताए  जा रहे हैं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।


संडीला में हरदोई रोड स्थित नई तहसील के सामने हरदलमऊ गांव की एक महिला अपने बच्चे के साथ सड़क पार कर रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मां व बेटा दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, लखनऊ रोड तिलोइयां खुर्द गांव के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार मडियांव लखनऊ निवासी निर्भय घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed