{"_id":"58f3b4f54f1c1b1874470c4f","slug":"sadak-hadse-me-cha-log-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस को देखते पुलिस कर्मी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हरदोई-लखनऊ रोड पर यात्रियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस बेकाबू होकर आगे चल रहे गिट्टी भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक समेत चार घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हरदोई से लखनऊ के लिए यात्रियाें को लेकर प्राइवेट मिनी बस जा रही थी। चालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था। हरदोई-लखनऊ रोड पर मन्नापुरवा पावर हाउस के पास बस बेकाबू हो गई जिससे आगे चल रहे गिट्टी भरे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में चालक नन्हें खां (31) निवासी बेहटा धीरा, सुरसा के बर्रा डाल सिंह गांव निवासी अवधेश कुमार (55), पत्नी सरोज कुमारी (50) और बेटी शालिनी (18) घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। हादसे की सूचना पर शहर कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। कोतवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
प्रतापनगर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जिगनन टोला निवासी फू ल कुमारी (70) रविवार को अपने दामाद राजेंद्र के यहां देवाई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर के लिए निकली थीं। डिगिहा चौराहा पर रोड के किनारे खड़ी होकर वह बस का इंतजार कर रहीं थीं।
इसी दौरान हरदोई की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने एंबुलेंस से वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि घायल के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है लेकिन कार की तलाश की जा रही है।
पिहानी कोतवाली में रविवार क ो भेरउना गांव निवासी संतोष की बेटी अनामिका (10) घर के सामने रास्ते में खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार लोडर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर व पैरों में गंभीर चोटें आईं। परिजनों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।