फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sabhasad kidnaping blaim

सभासद के अपहरण का आरोप

Tue, 28 Jun 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
sabhasad kidnaping blaim
कछौना। नगर पंचायत की ईओ पर सोमवार देर रात सभासद ने अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया तो हंगामा शुरू हो गया। मंगलवार को विधान परिषद के सदस्य अशोक अग्रवाल के आवास पर पहुंचे सभासद इस शर्त पर शांत हुए कि ईओ का दो दिनों के अंदर तबादला किया जाएगा। ऐसा न होने पर सभासद आगे की लड़ाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात सभासद सूफिया के पति इरफान ने अपने अपहरण के प्रयास का आरोप ईओ रेणुका यादव पर लगाया था। आरोप था कि लग्जरी गाड़ियों से सवार होकर लगभग छह लोग उनके घर पहुंचे और उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने लगे। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आ गए तो सभी नगर पंचायत कार्यालय में भाग गए। रात में ही सभासद व मोहल्ले के लोगों ने पंचायत कार्यालय को घेर लिया। पुलिस मामले को शांत कराने में पूरी रात प्रयास करती रही। सभासद के पति ने इसकी तहरीर भी थाने पर दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को मामले के निस्तारण के लिए विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल के आवास पर उनकी मौजूदगी में एसडीएम संडीला देवेंद्र प्रताप सिंह, सीओ बघौली विकास जायसवाल, कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार सिंह व नगर के सभी सभासदों की बैठक हुई। बैठक में एमएलसी ने सभासदों को दो दिनों के अंदर ईओ का तबादला करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस हुई तहरीर, आरोप भी बदला
सभासद ने सुलह के बाद तहरीर वापस ले ली है। साथ ही अपहरण के प्रयास की बात पर भी पीछे हट गए हैं। मंगलवार को सुलह के बाद उन्होंने बताया कि अधिशासी अधिकारी व लिपिक जयबहादुर सिंह और अधिशासी अधिकारी के मिलने वाले चार अज्ञात लोगों ने उनके घर पर वार्ता की कोशिश की थी। उसी में कुछ विवाद हो गया था। सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि जो लोग सभासद के घर सोमवार रात गए थे, वह सब ईओ के मिलने वाले थे। संवादहीनता के चलते विवाद होते-होते बचा। मामला सुलझ गया है।
झूठ से बिगड़ी बात
सभासद के पति इरफान ने बताया कि शनिवार को बैठक टालने के लिए ईओ ने अपनी दादी के निधन का झूठ बोला था। वह लोग जब शोक संवेदना व्यक्त करने पैतृक गांव मिर्जापुर पहुंचे तो वहां सच्चाई पता चली। सभासद विकास उर्फ गोल्डी और विनीत लाला भी उनके साथ गांव गए थे। पता चला कि अधिशाषी अधिकारी की दादी का निधन दस वर्ष पूर्व हो चुका है। उन्होंने ईओ का झूठ एमएलसी व क्षेत्रीय विधायक को बता दिया। इसी बात से ईओ नाराज थीं।

ईओ के पिता ने मांगी माफी
मंगलवार को एमएलसी के आवास पर सभासदों की मौजूदगी में अधिशासी अधिकारी के पिता शिवकुमार यादव ने बेटी के झूठ के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। तब जाकर मामला शांत हुआ। एमएलसी ने बताया कि रेणुका यादव के स्थानांतरण के लिए अध्यक्ष मीनू व 11 सभासदों का हस्ताक्षर युक्त पत्र उन्हें प्राप्त हो गया है। उनका प्रयास रहेगा कि 30 जून तक स्थानांतरण हो जाए। ताकि नगर का विकास प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed