{"_id":"5772c3b14f1c1bcb7379c7bc","slug":"rural-areas-will-feature-mini-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी मिनी एटीम की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी मिनी एटीम की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में नवनिर्मित ई-लॉबी का उद्घाटन करने जिले में आईं एसबीआई महाप्रबंधक रश्मि प्रसाद ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाने की बात कही। मंगलवार की दोपहर को करीब 12 बजे ई-लॉबी का उद्घाटन किया और बैंक में कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा। जिला अस्पताल पहुंचकर विकलांगों को ट्राई साइकिल और मरीजों के लिए स्ट्रेचर दिए। वहीं शाम को रंगोली मंडप में आयोजित टाउन हॉल मीटिंग में ग्राहकाें और कर्मचारियों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
ई-लॉबी में पास बुक प्रिंटिंग, एटीएम, कैश क्रेडिट मशीन आदि की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी। करीब डेढ़ बजे वह जिला अस्पताल पहुंची और 10 विकलांगों को ट्राई-साइकिल और मरीजों के लिए 10 स्ट्रेचर प्रदान किए।
विज्ञापन
बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। बड़ी ग्राम सभाओं में मिनी एटीएम की सुविधा दी जाएगी, जिसके लिए एक कार्ड स्वैपिंग मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। किसी जिम्मेदार व्यक्ति को नियुक्त कर कैश प्रदान करने की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने शाम को रंगोली मंडप में आयोजित टाउल हाल मीटिंग में ग्राहकों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर समस्याओं को भी सुना और इसका निस्तारण किया। उप महाप्रबंधक महेश गोयल समेत जिला प्रबंधक एसबीआई राकेश चंद्रा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हिट्स बढे़ंगे तो बनेगी नई ई-लॉबी
हरदोई। एसबीआई महाप्रबंधक रश्मि प्रसाद से शहर में अन्य ई-लॉबी बनाने की बात पूछे जाने पर बताया कि मुख्य शाखा के पास बनी ई-लॉबी में एक दिन में औसतन अधिकतम 175 हिट्स हो रहे हैं। यानी एक मशीन पर 175 लोग सुविधा प्राप्त कर रहे हैं अगर हिट्स की संख्या बढ़ेगी तो निश्चित ही दूसरी ई-लॉबी शुरू की जाएगी।