{"_id":"5d28d3d78ebc3e6d1214eba0","slug":"ruckus-occurs-in-kota-meering-at-savayajpur-tehsil-hardoi-news-knp501169627","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा चयन की बैठक में गड़बड़ी का आरोप लगा तहसील में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा चयन की बैठक में गड़बड़ी का आरोप लगा तहसील में किया हंगामा
विज्ञापन
हरदोई में सवायजपुर के गौरिया गांव में प्रधान और एसडीएम के बीच होती नोकझोंक। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
हरदोई के सवायजपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम घोड़ीथर में कोटे की नई दुकान के चयन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया।
महिलाओं ने एसडीएम पर अभद्रता का आरोप लगा कार्यालय के शीशे तोड़ दिए। दोबारा बैठक बुलाकर कोटा चयन करने की मांग की। देर शाम सहायक राजस्व लेखाकार की तहरीर पर गौरिया के प्रधान समेत पांच लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कर लिया गया।
शुक्रवार को धोड़ीथर में कोटे की नई दुकान का चयन होना था। एडीओ पंचायत रमेश दीक्षित, ग्राम सचिव रणविजय, प्रधानपति मुकेश वाजपेयी की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर में कार्रवाई शुरू हुई। अखिलेश कुमारी, मनियादेवी, अवधेश कुमार सिंह और रोहित कुमार कोटे के लिए प्रत्याशी थे।
विज्ञापन
शिकायतकर्ताओं राजवीर, रामचंद्र, मनोज, अवधेश आदि ने बताया कि ब्लाक से चुनाव कराने आए अधिकारियों और पुलिस बल के सहयोग से वोटरों को स्कूल के अंदर बंद कर दिया गया। बाद में आने वाले ग्रामीणों को अंदर नहीं जाने दिया गया। कोटा गिनती में गड़बड़ी कर रोहित को विजेता घोषित किया गया।
इस सबके बीच लोग तहसील पहुंच गए और हंगामा करने लगे। एसडीएम ने तहसील के बरामदे में बैठीं महिलाओं से कहा कि घर जाओ। इसी दौरान एसडीएम और गौरिया के प्रधान गामा सिंह की नोकझोंक हो गई। एसडीएम ने सभी प्रदर्शनकारियों को तहसील से बाहर निकाले जाने के निर्देश दिए।
इस पर महिलाएं भड़क गईं और एसडीएम कार्यालय के शीशे तोड़ दिए। सुरक्षाकर्मियों ने एसडीएम को कार्यालय कक्ष में भेज दिया और स्थिति संभाली। कोतवाल लोनार राजेश राय मौके पर पहुंचे।
कोतवाल ने बताया कि सहायक राजस्व लेखाकार की तहरीर पर गौरिया के प्रधान गामा सिंह, घोड़ीथर के पूर्व कोटेदार सहज वाजपेयी को नामजद कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट पांच लोगों के विरुद्ध दर्ज की गई है।
कोटा चयन की बैठक में गड़बड़ी का आरोप, हंगामा
एसडीएम और गौरिया के प्रधान में हुई तीखी नोकझोंक
महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय के शीशे तोड़े
प्रधान समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हरदोई सवायजपुर में तहसील परिसर में बरामदें में बैठीं महिलाएं। अमर उजाला- फोटो : HARDOI