{"_id":"68e401164b7fa3fcde0b1c8a","slug":"rs-3-lakh-and-jewelery-worth-lakhs-stolen-hardoi-news-c-213-1-hra1006-138474-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तीन लाख रुपये और लाखों के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तीन लाख रुपये और लाखों के आभूषण चोरी
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मोहल्ला चौहान थोक में सोमवार की दोपहर चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया। चोर तीन लाख रुपये और लाखों के आभूषण अपने साथ ले गए।
शहर के चौहान थोक निवासी विवेक यादव के मुताबिक, सोमवार की दोपहर में वह अपने बच्चे का मुंडन कराने के लिए बाबा मंदिर गए थे। परिवार के लोग भी साथ में गए थे। मुंडन कराने के बाद वह जब वापस घर आए तो उन्हें मकान के ताले टूटे मिले। कमरे में अलमारी का सामान फैला मिला। पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। विवेक के मुताबिक, चोर तीन लाख रुपये और आभूषण ले गए हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मकान के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।