{"_id":"605384108ebc3ecbb54f70ef","slug":"rotary-club-will-get-11-needy-young-women-married-every-year-hardoi-news-knp6183115152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वर्ष 11 जरूरतमंद युवतियों के विवाह कराएगा रोटरी क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वर्ष 11 जरूरतमंद युवतियों के विवाह कराएगा रोटरी क्लब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रोटरी क्लब हरदोई गोल्ड की स्थापना बुधवार रात आयोजित कार्यक्रम में की गई। शहर के प्रमुख व्यवसायी अचल अग्रवाल को रोटरी चार्टर और रोटरी कॉलर पिन लगाकर क्लब का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। अचल अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब हरदोई गोल्ड की ओर से हर वर्ष कम से कम 11 जरूरतमंद परिवारों की 11 बेटियों के विवाह कराए जाएंगे।
शहर में नघेटा रोड पर स्थिति एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी क्लब के मंडलाध्यक्ष दिनेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि रोटरी जीवन को बदलने के लिए कार्य करता है। उन्होंने रोटरी के इतिहास से भी अवगत कराया।
इस दौरान रोटरी क्लब के चार्टर अध्यक्ष चुने गए अचल अग्रवाल ने कहा कि रोटरी में एक नई जिम्मेदारी देकर मनोबल बढ़ाया है। इस दौरान कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ अजय गुप्ता, समाजसेवी कीर्ति सिंह को भी सम्मानित किया गया। संचालन रोटरी क्लब के सचिव जोगिंदर सिंह गांधी ने किया। कार्यक्रम में इनरव्हील की उदिता शर्मा ने सभी आयोजनों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।