फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Roshnpur booth will re

रोशनपुर बूथ पर होगा पुनर्मतदान

Mon, 20 Feb 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 20 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Roshnpur booth will re
चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक

हरपालपुर। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के रोशनपुरा बूथ पर  पुनर्मतदान कराया जाएगा। आरोप है कि बूथ पर वोटरों की मौजूदगी के बाद भी पीठासीन अधिकारी ने दोपहर एक ईवीएम सील कर दी। हंगामा होने पर दोबारा वोटिंग शुरू कराई गई, लेकिन चार बजे फिर मतदान प्रक्रिया रोक दी गई। जबकि लाइन में करीब 80 मतदाता लगे थे। बसपा प्रत्याशी की शिकायत पर आरओ ने डीएम और पर्यवेक्षक को रिपोर्ट दे दी है। डीएम विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि पीठासीन अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई भी होगी। 

विज्ञापन


सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव रोशनपुर के बूथ संख्या 294 में 1354 वोट हैं। केंद्र पर सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की लाइन लग गई थी। शाम चार बजे के पहले तक 862 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर दिया था और करीब 80 मतदाता लाइन में लगे थे। इसके बावजूद पीठासीन अधिकारी विनीत कुमार रस्तोगी ने ईवीएम सील कर दी। इस पर वोटरों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर भाजपा प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू व बसपा प्रत्याशी डॉ. अनुमन दुबे के अलावा अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी अनुपम ने आरओ वंदना त्रिवेदी से पीठासीन अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगा शिकायत की। आरओ ने इसकी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम विवेक वार्ष्णेय को दी। उन्होंने सूचना देने के साथ आरओ से रिपोर्ट तलब की है। आरओ ने अपनी रिपोर्ट पर्यवेक्षक को भी दे दी है। डीएम ने बताया कि पीठासीन अधिकारी ने मतदान कराने में लापरवाही बरती है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जा रही है। रोशनपुरा बूथ पर पुनर्मतदान कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बताया कि पीठासीन अधिकारी और ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही सुबह से ही पक्षपात कर रहे थे। दोपहर 12 बजे के बाद पीठासीन अधिकारी ने ईवीएम सील कर दी और सभी मतदान कर्मी खाना खाने के बाद आराम करने लगे। वोटरों ने विरोध कर शिकायत करने की चेतावनी दी तब दूसरी ईवीएम पर वोटिंग शुरू करा दी, लेकिन 4 बजे फिर वोेटिंग प्रक्रिया ठप कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed