{"_id":"65be85c07a29f7a5c905df43","slug":"roadways-buses-will-run-on-24-new-routes-hardoi-news-c-213-1-hra1002-110064-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 24 नए मार्गों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 24 नए मार्गों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें
Sat, 03 Feb 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। ग्रामीण क्षेत्रों को भी रोडवेज बस सेवा से जोड़ा जाएगा। जिले में 24 नए मार्गों पर बसों का संचालन शुरू होगा, जो ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को जोड़ते हुए आसपास के जनपदों को जोड़ेगा। इससे क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।
जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मार्गों पर अभी भी बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इससे यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। शासन की ओर से सभी गांवोंं को रोडवेज बसों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के 1500 ग्रामीण क्षेत्र के मार्गों पर बसों का संचालन करने की अनुमति दी गई है। इसमें जनपद के 24 मार्ग भी शामिल हैं।
यह मार्ग गांव के बीच से होकर आसपास के जनपदों को भी जोड़ेंगें। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परिवहन की अच्छी सुविधा मिलने लगेगी और आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
इन मार्गों पर दौड़ेंगी बसें
विभागीय सूची के अनुसार हरदोई से बावन नहर-सेमरिया, हुल्लापुर होते हुए बस फर्रूखाबाद जाएगी। इसके अलावा हरदोई-लालपुर- बांधा पुलिया- सीतापुर, हरदोई अटवा- गोपामऊ- पिसावां- सीतापुर, हरदोई- बरसोहिया- गढि़या- नकटौरा- अल्लागंज- बदायूं, हरदोई- पिहानी चुंगी- बावन नहर-हुल्लापुर-फर्रूखाबाद, हरदोई- बावन नहर- मझिला पुल- बिलग्राम- माधौगंज- कानपुर, उन्नाव से पडरी हरदोई, सीतापुर- रामकोट-अर्थना-हरदोई, सीतापुर- अंबरपुर-रमपुरवा गोबरेपुरवा-रामकोट-नीमसार-हरदोई, सीतापुर- खगेशियामऊ-रामनगरा-रामकोट, नीमसार-हरदोई, कन्नौ- तिर्वा- सुजानसराय-गुरसहायगंज- हरदोई आदि रूट शामिल हैं।
नए मार्गों पर बसों के संचालन की अनुमति मिली है। जिसके संबंध में कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही इन मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
अपराजित श्रीवास्तव- आरएम परिवहन निगम हरदोई परिक्षेत्र