फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Roadway bus rushed to school teacher

स्कूटी सवार शिक्षिका को रोडवेज बस ने रौंदा

Fri, 18 Aug 2017 11:56 PM IST
hardoi
hardoi Updated Fri, 18 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Roadway bus rushed to school teacher
Demo Pic - फोटो : demo pic

विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सीतापुर मार्ग पर स्कूटी से स्कूल जा रही शिक्षिका को रोडवेज बस ने रौंद दिया। बस शिक्षिका के पेट के ऊपर से गुजर गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक रोडवेज बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कानपुर के बिल्हौर थानाक्षेत्र के ग्राम हरीपुरवा निवासी विमलेश कुमार की पत्नी सीमा (28) सीतापुर जनपद के मिश्रिख विकास खंड के ग्राम ठाकुर नगर स्थित जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापिका थीं। वह कोतवाली देहात के मोहल्ला प्रगति नगर में जगदीश के घर में किराए पर रहती थीं। शुक्रवार सुबह वह स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर स्टेडियम के सामने पीछे से आई रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। इसी बीच चालक बस को मौके पर छोड़ भाग गया। घटना के बाद बस में बैठी सवारियां उतरकर दूसरे साधन की तलाश में इधर-उधर चलीं गईं। घटनास्थल से देहात कोतवाली की दूरी बमुश्किल 100 मीटर थी, इसलिए फौरन ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित शवगृह भिजवाया। शिक्षिका के पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। अस्पताल पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


ढाई माह पहले हुई थी शादी
सीमा का विवाह विमलेश के साथ 31 मई 2017 को हुआ था। विमलेश भी कन्नौज जनपद में परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। सीमा के पिता राजबहादुर कन्नौज जनपद के थाना तेरामल्लू के ग्राम तेजापुरवा में रहते हैं। सही मायनों में ढाई माह पहले ही सीमा की जिंदगी का सुहाना सफर शुरू हुआ था, लेकिन यह सफर इतनी जल्दी थम जाएगा, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



बस छूटने पर निकाली थी स्कूटी  
परिजनों की मानें तो सीमा रोज रोडवेज बस से ही स्कूल जाती थी। शुक्रवार को भी वह सीतापुर बाईपास पर बस पकड़ने के लिए गई थी, लेकिन बस छूट गई। इस पर वह घर गईं और अपनी स्कूटी से स्कूल के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed