Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Roads dug up, filled with debris: 'Jal Jeevan Mission' becomes a major nuisance

खोदी गईं सड़कें, भरा गया मलबा : जी का जंजाल बना 'जल जीवन मिशन'

Sat, 14 Nov 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Roads dug up, filled with debris: 'Jal Jeevan Mission' becomes a major nuisance
फोटो 33: पिहानी के निपनिया गांव में पाइपलाइन पड़ने के बाद धंसी सड़क। संवाद
हरदोई। विकास की बयार लेकर आई 'जल जीवन मिशन' योजना कई गांवों में ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। गांवों में पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गईं सड़कों को दोबारा दुरुस्त करने की बजाय केवल मलबा भरकर इतिश्री कर ली गई। नतीजतन जरा सी बारिश या पाइप लीकेज से ये धंसी सड़कें जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


नल से जल योजना में गांवों में पानी की टंकी बनवाए जाने के साथ ही पाइपलाइन बिछाने का काम कराया गया है। भूमिगत पाइपलाइन बिछाने के लिए कार्यदायी संस्था के माध्यम से खोदी गई सड़कों और गलियों के फिर से बनाए जाने के नाम पर औपचारिकता पूरी कर दी गई। सड़कों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों से निकलने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है। जलभराव के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

योजना में पाइपलाइन बिछाने का काम एनसीसी कंपनी के माध्यम से कराया गया है। पाइपलाइन डालने के बाद खोदी गई सड़कों को दोबारा पहले जैसी स्थिति में बनाने की जिम्मेदारी भी कंपनी के पास है। बावजूद सड़कों की बदहाली से ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पिहानी में 'जल जीवन' के नाम पर दुर्दशा : पाइपलाइन ने बिगाड़ी गांवों की सूरत, जाजूपारा में चलना भी मुहाल
पिहानी। क्षेत्र के गांवों में पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक बनवाए जाने का काम कराया गया है। अधिकतम गांवों में पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गईं सड़कों और गलियों को दोबारा से बनाने के बजाय मलबा आदि भरकर ही काम चलाया गया। कई ग्राम पंचायतों में अभी जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी और जहां पर जलापूर्ति शुरू हो गई है वहां पर पाइपलाइन में लीकेज के कारण गलियों और सड़कों को नुकसान पहुंचने के साथ ही लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत जाजूपारा में शायद ही कोई सड़क या गली हो जो वर्तमान में सही हो।
------------
मनमानी और लीकेज से जूझ रहे ग्रामीण, अनसुनी कर रहे जिम्मेदार
निवर्तमान प्रधान फरीद का कहना है कि गांव की सड़कों और गलियों को दुरूस्त कराने के लिए कई बार ठेकेदार से कहा गया लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। हरैया के अतिन ने बताया कि पाइपलाइन डालने के बाद रोड को जैसे-तैसे बंद किया गया। अब रोड के जगह-जगह से धंसकने से बने गड्ढे बरसात में दर्द दे रहे हैं। निपनिया गांव के मजरा हरैया के बसंत लाल ने कहा कि रोड के गड्ढों में आए दिन लीकेज और जलभराव की समस्या रहती है। ठेकेदार ने अपना काम सही ढंग से नहीं किया।
----
पानी मिला नहीं, सड़क भी गई, स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का उद्देश्य भी अधूरा
शाहाबाद। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना में लोगो को स्वच्छ पानी तो मिल नहीं सका उल्टे पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कें आवागमन के लिए राहगीरों के लिए मुसीबत बन गईं। ग्राम पुरवा पिपरिया में कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो गईं। पाइप लीक होने से सड़कों पर पानी भरा रहता है। रंजीत सिंह राजपूत का कहना है कि योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद दिया गया लेकिन उनकी समुचित मरम्मत नहीं कराई गई। वहीं बारिश के दौरान खोदी गई सड़कों पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है। ग्रामीण रवि प्रकाश का कहना है कि घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाया है। पहले से ठीक सड़कों की हालत बहुत खराब हो गई है।

---
गांवों में काम कराया जा रहा है, मार्गों के दुरूस्त कराने की जिम्मेदारी फर्म की है। सड़कों और गलियों को ठीक कराया गया है लेकिन यदि कहीं समस्या है तो इसकी जानकारी मिलने पर काम कराया जाएगा। -मनीष गंगवार, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण

फोटो 33: पिहानी के निपनिया गांव में पाइपलाइन पड़ने के बाद धंसी सड़क। संवाद

फोटो 33: पिहानी के निपनिया गांव में पाइपलाइन पड़ने के बाद धंसी सड़क। संवाद

फोटो 33: पिहानी के निपनिया गांव में पाइपलाइन पड़ने के बाद धंसी सड़क। संवाद

फोटो 33: पिहानी के निपनिया गांव में पाइपलाइन पड़ने के बाद धंसी सड़क। संवाद

फोटो 33: पिहानी के निपनिया गांव में पाइपलाइन पड़ने के बाद धंसी सड़क। संवाद

फोटो 33: पिहानी के निपनिया गांव में पाइपलाइन पड़ने के बाद धंसी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed