{"_id":"579658684f1c1b697d21e446","slug":"rivers-desperate-warning-point-touch","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी बिंदु छूने को बेताब नदियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी बिंदु छूने को बेताब नदियां
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
घाघरा में कटान तेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में बाढ़ की आशंका अभी टली नहीं है। रामगंगा और गर्रा भले ही कुछ घटीं हैं लेकिन गंगा के पानी में बढ़ोत्तरी हो रही है। नदियां चेतावनी बिंदु छूने को लालायित हैं। सोमवार को गंगा में पांच सेमी पानी बढ़ा है। बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार को हरिद्वार बांध से 34 हजार व नरौरा बांध से एक लाख 34 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे कटियारी क्षेत्र के लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। संसाधनों के मामले में अभी प्रशासन के हाथ खाली हैं केवल कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अगर तीनों नदियां उफना र्गइं तो बिलग्राम, शाहाबाद तहसील क्षेत्र के चार सौ से अधिक गांवों चार लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हो जाएगी। सबसे ज्यादा गांव सांडी, हरपालपुर, बिलग्राम, मल्लावां, माधौगंज ब्लाक क्षेत्र के प्रभावित होंगे। कटियारी क्षेत्र गर्रा, गंभीरी, गंगा, रामगंगा, नीलम नदियों से प्रभावित होता है। सबसे ज्यादा बाढ़ से तबाही बारामऊ, ढकपुरा, मुरवा शहाबुद्दीनपुर, आलमपुर, अरबल, चंद्रमपुर, कटरीछोछपुर, दहेलिया, नोनखारा, बेडीजोर, बेहथर, बेहटालाखी, बेहटा मुडिया आदि गांवों में होती है। प्रशासन के सामने बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले गांवों एवं मजरों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की चुनौती होगी। उधर, एसडीएम पीसी श्रीवास्तव ने कहा कि बाढ़ को देखते हुए आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं।
विज्ञापन