फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ridiculous! ATM also angry, people sweat, released

उफ! एटीएम भी रूठा, लोगों को पसीना छूटा

Sat, 26 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 26 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ridiculous! ATM also angry, people sweat, released
सिनेमा चौराहा पर बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के स्क्रीन पर लिखा मशीन में कैश नहीं - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। नोटबंदी के बाद पहली बार बैंकों में शनिवार की छुट्टी हुई। रविवार को भी बैंकबंद रहेंगे। लगातार दो दिन बैंक बंद रहने के चलते सभी एटीएम पर भारी भीड़ उमड़ी। अपनी बारी के इंतजार में लोगों को घंटाें लाइन में खड़ा रहना पड़ा। इस दौरान दोपहर होते-होते शहर के अधिकतर एटीएम पर कैश खत्म हो गया। इससे परेशान लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम भटकने को मजबूर हुए। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन के सामने स्टेट बैंक के ई-कार्नर पर सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगी रही। यहां पर दिन भर दो-दो हजार रुपये के नोट निकलते रहे। यही हाल सिनेमा रोड पर लगे स्टेट बैंक, सिनेमा चौराहा पर लगे स्टेट बैंक के एटीएम का भी रहा। यहां पर लाइन लंबी होने के बाद सभी लोगों को रुपये मिल गए।

विज्ञापन

 

रेलवेगंज में सेंट्रल बैंक के एटीएम से दोपहर बाद पैसा खत्म होने के चलते लोगों को दिक्कत हुई। सिनेमा चौराहा पर एचडीएफसी बैंक का शटर डाउन था, सिनेमा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की स्क्रीन पर कैश नहीं की नोटिस चस्पा थी। घंटाघर रोड पर आईसीआईसीआई के एटीएम में कैश न होने से सन्नाटा पसरा रहा। घंटाघर रोड स्थित इंडियन बैंक का एटीएम भी बंद रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed