{"_id":"5e6a75ef8ebc3ea4e5141b35","slug":"retired-colonel-can-handle-district-military-welfare-officer-chair-hardoi-news-knp5499466166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्नल संभाल सकते जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्नल संभाल सकते जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की कुर्सी
विज्ञापन
फोटो-21-जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के इंतजार में सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई माह से रिक्त चल रहे सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी का पद जल्द भरने वाला है। फर्रूखाबाद निवासी सेवानिवृत्त कर्नल पदभार ग्रहण कर सकते हैं। हेडक्वार्टर की ओर से जिले को कुछ ऐसे ही दिशा निर्देश दिए गए हैं।
पूर्व सैनिकों व आश्रितों को लेकर चलाई जा रही योजनाओं का क्रियांवयन करने के लिए सैनिक कल्याण बोर्ड स्थापित है। प्रत्येक जिले सहित इस जनपद में भी जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय स्थापित है। जिसका दायित्व जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी का होता है।
जिले में वर्ष 2018 के जुलाई माह तक आगरा के गुरसरन गौर सैनिक कल्याण अधिकारी का पद जिले में संभाल रहे थे लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। जिसके बाद तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट के पास ही दायित्व रहा।
विज्ञापन
अभी दो दिन पूर्व हेडक्वार्टर की ओर से जिले के विभाग को सूचित किया गया है कि फर्रूखाबाद के सेवानिवृत्त कर्नल अनिल कुमार सिंह राठौर की इस पर तैनाती कर दी गई है वह शीघ्र ही यहां आकर चार्ज संभाल सकते हैं।
प्रभारी सैनिक कल्याण अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने बताया कि पुनर्वास कार्यालय से ऐसी जानकारी मिली है। उनके आते ही सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय के दायित्व उनको सौंप दिए जाएंगे।
पूर्व सैनिकों के बच्चों को स्वरोजगार परक प्रशिक्षण दिलाए जाने के लिए आवेदन मांगे गए थे जिसमें जिले से 20 पूर्व आश्रितों ने आवेदन किए थे। जिसमें से सूची हेडक्वार्टर भेजी गई थी। 15 को स्वीकृति मिल गई। जिनका प्रशिक्षण भी शहर के मुन्ने मियां चौराहे स्थित एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में शुरू करवाया जा रहा है।