Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Retired bank manager injured in firing while cleaning licensed rifle

Hardoi News: लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय चली गोली, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक घायल

Sat, 13 Dec 2025 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Retired bank manager injured in firing while cleaning licensed rifle
फोटो-17- गोली लगने से घायल अवधेश त्रिपाठी का उपचार करते चिकित्सक व लगी भीड़। संवाद
हरदोई। लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय गोली चल गई। सफाई कर रहे सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक दायें कंधे में गोली लगने से घायल हो गए। घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार दोपहर देहात काेतवाली क्षेत्र के अनंगबेहटा में हुई।
विज्ञापन

अनंगबेहटा निवासी अवधेश शरण त्रिपाठी (70) आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह अपने छोटे पुत्र विकास और पत्नी सरोजनी के साथ गांव स्थित मकान में रहते हैं। उनके दो पुत्र जितेंद्र और शैलेंद्र शहर में नौरंग बाजार के पास स्थित मकान में रहते हैं। पुत्र जितेंद्र के मुताबिक, अवधेश गांव स्थित मकान में शनिवार दोपहर लाइसेंसी राइफल साफ कर रहे थे। इस दौरान अचानक गोली चल गई। दायें कंधे में लगकर गोली निकल गई।
विज्ञापन

इसका पता चलते ही वह लोग उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय घटना हुई है। घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed