फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Retired ADO's death, two injured in car-ambulance collision

कार-एंबुलेंस की भिड़ंत में रिटायर्ड एडीओ की मौत, दो घायल

Wed, 09 Aug 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई Updated Wed, 09 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Retired ADO's death, two injured in car-ambulance collision
प्रतीकात्मक

बघौली थानाक्षेत्र अंतर्गत लखनऊ- हरदोई मार्ग पर बघौली चौराहे के निकट एंबुलेंस और कार में टक्कर हो गई। घटना में कार सवार सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी (कृषि) की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र समेत दो लोग घायल हो गए। एक घायल की गंभीर हालत देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि एक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के चौभुर्जी निवासी महेशचद्रं शर्मा (63) तीन वर्ष पूर्व एडीओ कृषि के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से वह गंभीर रुप से बीमार थे। हर सप्ताह डायलिसिस के लिए अपने पुत्र विनय शर्मा (32) के साथ लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई जाते थे। बुधवार सुबह भी वह अपने पुत्र विनय के साथ कार से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। कार विनय चला रहा था, जबकि महेश आगे वाली सीट पर बैठे थे।
विज्ञापन


हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बघौली चौराहे के निकट विपरीत दिशा से आ रही एंबुलेंस से कार की भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, तो यूपी 100 की टीम पहुंच गई। एंबुलेंस मंगाकर महेशचंद्र शर्मा, उनके पुत्र विनय शर्मा व एंबुलेंस चालक सांडी थानाक्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी रामस्वरूप (35) को जिला चिकित्सालय भेजा। जिला चिकित्सालय में चिकित्सक ने महेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनय की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। एंबुलेंस चालक रामस्वरूप को इलाज के लिए आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी पर महेश के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जहां की सेवा वहीं निकला दम
शाहजहांपुर निवासी महेशचंद्र शर्मा अपनी सेवाकाल के दौरान कई दशक तक जिले के अलग-अलग विकास खंडों में एडीओ कृषि के पद पर तैनात रहे। यहां से सेवानिवृत्त होने के बाद वह शाहजहांपुर के चौभुर्जी में अपने पैत्रक आवास पर रहने लगे थे। बीमार रहने के कारण वह इलाज करा रहे थे। घर से निकले तो इलाज के लिए थे लेकिन कौन जानता था कि रास्ते में ही मौत से मुलाकात हो जाएगी। जिस जिले की सेवा उन्होंने लंबे समय तक की वहीं उनका दम भी निकला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed